CG: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

छग

Update: 2024-10-06 16:42 GMT
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया, फिर शादी से इनकार कर दिया। अब पीड़िता ने थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 2023 में 24 वर्षीय युवती की जान पहचान एक शादी-समारोह के दौरान ग्राम टिमरलगा निवासी अनुराग विश्वकर्मा से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। अनुराग शादी करूंगा कहकर उससे मिलने लगा। रायगढ़ में दोनों काम करेंगे और साथ रहेंगे बोलकर उसे राजी कर लिया। नवबंर में किराए का घर लेकर दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में साथ रहने लगे।


शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जुलाई महीने में युवती ने उसे बताया कि, उसके परिजन उसे घर बुला रहे हैं। युवती ने शादी के लिए परिजनों से बात करने की बात कही, तो वो नाराज हो गया। इसके बाद युवती अपने घर चले गई। करीब एक महीने बाद अनुराग ने उसे फिर बुलाया और युवती अगस्त 2024 को वापस आ गई। युवक उसे छोड़कर अपने घर लौट गया। मोबाइल भी बंद कर दिया। तब युवती उसके घर पहुंची और अनुराग से बात की, तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज कर उसे घर से भगा दिया। जिसके बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। फिर शनिवार को कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->