CG News: निर्माल्य रथ संचालन का मुख्य उद्देश्य नगरवासियो की धार्मिक भावना का सम्मान

छग

Update: 2024-07-10 14:40 GMT
Mahasamund. महासमुंद। नगर पालिका द्वारा निर्माल्य रथ संचालन का मुख्य उद्देश्य नगर वासियो के धार्मिक भावना का सम्मान करना है। इस उद्देश्य के पूर्ण रूपेण क्रियान्वयन के लिए शहरवासियो के सहयोग की जरूरत है। आशा है हमे सहयोग मिलेगा उक्त उदगार बुधवार को पालिका कार्यालय परिसर में निर्माल्य रथ के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित नागरिकों से पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कही। महिलांग ने कहा की जनमानस ने अनेको बार कई अवसरों पर मुझे यह वाहन संचालित करने की मांग की थी। उन्ही जनभावनाओं के सम्मान की भावना से पालिका परिवार द्वारा यह रथ संचालित किया गया है, जो विभिन्न पालियों में पूरे शहर में भ्रमण करेगा। महासमुंद पालिका अपने नगर क्षेत्र के नागरिकों की प्रत्येक भावना का सम्मान करना अपना
उत्तरदायित्व समझती है।

नागरिक हितो में अनवरत कार्य करने का प्रयास महासमुंद पालिका कार्यरत है। वाहन का लोकार्पण पर पंडित हेमन्त शर्मा द्वारा विधिवत मंत्रोपचार व पूजा-अर्चना के साथ किया गया। पश्चात पालिकाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने रथ को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, सभापति बबलू हरपाल, सरला गोलू मदनकार, निखिल कांत साहू, पार्षदद्वय मीना वर्मा, रिंकू चंद्राकर, डमरू मांझी, हफीज कुरैशी, महेंद्र सिक्का, संदीप घोष, महेंद्र जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश पैकरा, नागरिक आशीष शुक्ला, राजेश पाल विरदी, गोपाल वर्मा शहबाज राजवानी, दशोदा धुव्र आरती महंती, रीना सोनी, ईशा टंडन, माया पांडे, पालिका से दिलीप चंद्राकर, सीताराम चेलक समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहें।
Tags:    

Similar News

-->