कांकेर: आम जनता के साथ अब जनप्रतिनिधि भी शातिर हैकर्स के निशाने पर हैं. छत्तीसगढ़ के कांकर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आशा राम नेताम साइबर हमले का शिकार हो गए हैं. हैकर्स ने उनका मोबाइल हैक कर आधिकारी वाट्सएप नंबर से क्षेत्र के लोगों और परिचितों को पैसे के लिए मैसेज भेज रहे हैं.
विधायक आशाराम ने वीडियो जारी कर घटना की सूचना तत्काल सार्वजनिक की है. उन्होंने सतर्क करते हुए बताया कि उनके आधिकारिक वाट्सएप नंबर हैक हो गया, जिसके माध्यम से लोगों को मैसेज भेजकर रुपयों की मांग की जा रही है. समर्थकों और जनता से अपील करते हुए कहा कि इस नंबर से किसी भी तरह का वित्तीय लेन-देन भूलकर न करें. मामले में विधायक की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई. एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Tags: