CG Murder: कोटवार की हत्या मामलें में 6 आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2024-07-03 16:05 GMT
Kondagaon. कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कोटवार की हत्या करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस को 6 महीने का वक्त लगा। हालांकि, अब गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि, ये सभी नक्सल संगठन से जुड़े हुए लोग हैं। मामला जिले के बयानार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रेंगागोदी गांव में कोटवार धरमदास बघेल की हत्या कर दी गई थी। 12 अगस्त 2023 की रात करीब 9 बजे कुछ अज्ञात लोग कोटवार के घर में घुस गए थे। उन्हें घर से बाहर निकाला और गला रेत कर मार डाला था। वारदात के बाद शव को गांव में ही फेंक दिया था। इस मामले की जानकारी मिलने पर
पुलिस ने छानबीन
की।

पुलिस को पता चला कि जिन लोगों ने हत्या की वे नक्सल संगठन से जुड़े हुए थे। वे सारे लोग फरार थे। इसके बाद पुलिस ने लगातार आरोपियों की तलाश की। जिसके बाद अब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गांव के जंगल में छिपे हुए हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर पुलिस बल को मौके के लिए रवाना किया गया था, जहां 6 लोग जवानों को आता देख भागने लगे। जिन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मेहतर पोटाई, दशरथ कोर्राम, लालसाय कोर्राम, जमधर कोर्राम, डालू सोरी और रामनाथ सोरी बताया। पुलिस अफसरों ने बताया कि ये सभी नक्सली संगठन के सदस्य हैं। इन्होंने ही कोटवार की हत्या की थी। सभी को जेल भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News

-->