Sukma. सुकमा। जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादी संगठन में सक्रिय पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 1 अगस्त को स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त ऑपरेशन में की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन नक्सलियों की लंबे समय से निगरानी की जा रही थी और खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार नक्सली जगरगुण्डा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ताल्लुक रखते हैं और माओवादी संगठन के लोकल ओपरेशनल स्क्वॉड से जुड़े हुए थे।
इन पर पुलिस पर हमले, ग्रामीणों को डराने-धमकाने और सड़क निर्माण कार्यों में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है और इनके नेटवर्क से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है। सुकमा पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने तक ऐसे अभियान जारी रहेंगे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
Tags: