कैफे संचालक निशांत की पिस्टल के साथ फोटो वायरल

छग

Update: 2026-02-22 14:44 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद शहर में आईपीएस अधिकारियों से लेकर एसीपी अधिकारियों का जमावड़ा लगातार बना रहता है, लेकिन कुछ अपराधी अब भी पुलिस को चुनौती देने के लिए तत्पर दिखाई दे रहे हैं। इन अपराधियों का नया तरीका सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें वायरल करना है। ऐसा ही एक मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां कैफे संचालक निशांत महाराज ने अपनी पिस्टल टेबल पर रखकर फोटो खिंचाई और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि इस तरह की हरकतें करना गंभीर अपराध है। चाहे तस्वीर वास्तविक हो या AI तकनीक से बनाई गई हो, इसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, निशांत महाराज वही व्यक्ति हैं, जिनके खिलाफ शहर में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने से पहले क्राइम डीएसपी के साथ नाइट गश्त के दौरान बदतमीजी करने का मामला भी सामने आया था। उस समय पुलिस ने निशांत और उनके भाई अंश महाराज को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि निशांत और अंश महाराज चिरमिरी से भागे हुए अपराधी हैं। ये दोनों रायपुर शहर में काले रंग की वर्ना कार में घूमते हैं और लोगों को पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने की प्रवृत्ति रखते हैं। उनका यह तरीका न केवल आम जनता के लिए खतरा है, बल्कि पुलिस की चुनौतियों को भी बढ़ाता है। इनके अपना अड्डा कैफे में आबकारी विभाग के द्वारा भी काफी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद किया जा चुका है और उस वक़्त अंश महाराज ने अपने फर्जी मैनेजर को फसाकर फरार हो गया था। फिर इन दोनों भाइयों ने शराब कोचिये बनकर पुलिस की नाक में दम कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें वायरल करना युवाओं और अन्य लोगों के लिए गलत उदाहरण पेश कर सकता है। ऐसे में पुलिस लगातार डिजिटल निगरानी बढ़ा रही है और अपराधियों पर सतर्क नजर रखी जा रही है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र की पुलिस अब निशांत और अंश महाराज के खिलाफ छानबीन कर रही है। जांच के दौरान उनके सोशल मीडिया अकाउंट, फोन और वाहन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस का लक्ष्य है कि इस प्रकार के अपराधियों को शहर में अपनी
नापाक हरकतें
करने से रोका जाए और उन्हें जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाए। एसपी ने कहा कि कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी हुई है। अपराधियों को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस जनता से अपील कर रही है कि यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखे या सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीरें वायरल होते देखे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। इस मामले में यह स्पष्ट हो गया है कि रायपुर पुलिस डिजिटल और फील्ड दोनों स्तर पर सतर्क है। सोशल मीडिया के जरिए अपराधियों को पकड़ने की रणनीति अपनाई जा रही है, ताकि किसी भी तरह के अपराध को अंजाम देने से पहले ही रोका जा सके।
Tags:    

Similar News