बस ने अभनपुर के पास बाइक को रौंदा, एक की मौत

Update: 2026-02-17 06:57 GMT

रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजलक्ष्मी ढाबा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। रायपुर की ओर जा रहे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार अभनपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजलक्ष्मी ढाबा के पास बाइक चालक अचानक पेट्रोल पंप की ओर मुड़ गया, जिससे पीछे से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई और यह हादसा घटित हो गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के लिए बाइक सवार की लापरवाही सामने आई है। मृतक की पहचान रोशन लाल चंद्राकर के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला का नाम राजेश्वरी चंद्राकर बताया जा रहा है, हालांकि दोनों के पति-पत्नी होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घायल महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि वह रानीतराई थाना क्षेत्र के आर जामगांव की रहने वाली है। दुर्घटना में शामिल बाइक क्रमांक CG 04 LM 6508 एवं बस क्रमांक CG 23 E 0145 को पुलिस ने जब्त कर लिया है। 


Tags:    

Similar News

null