रायपुर में Blinkit सर्विस ठप

Update: 2025-11-12 08:22 GMT

रायपुर। राजधानी में डिलीवरी एप ब्लिंकिट (blinkit raipur) के कर्मचारियों ने हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर में सामान की डिलीवरी पूरी तरह ठप हो गई है। हड़ताल के पीछे कर्मचारियों की नाराजगी की बड़ी वजह कंपनी की नई नीतियां बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार कंपनी ने हाल ही में डिलीवरी बॉय के वेतन में कटौती की और डिलीवरी समय पूरा न होने पर पेनल्टी लागू कर दी। इसके अलावा, कर्मचारियों से 10 मिनट में सामान डिलीवरी करने की मांग की जा रही थी जिसके कारण कई हादसे भी हो चुके हैं।

करीब 700 से अधिक कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है जिससे ग्राहकों तक सामान समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि इस नई पॉलिसी और समय सीमा के दबाव में काम करना असुरक्षित और अनुचित है।

Tags:    

Similar News

null