भाजपा ने रमन सिंह का पत्ता काट दिया, रायपुर में बोले अरविंद केजरीवाल

Update: 2023-03-05 12:13 GMT

रायपुर। सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज रायपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा - रमन सिंह आजकल दिखाई नही दे रहे। कोई कह रहा था कि भाजपा ने उनका ही पत्ता काट दिया। छग में भाजपा साफ हो गयी है. आने वाले चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच भिड़त होगी। आगे केजरीवाल ने कहा - दिल्ली और पंजाब में क्रांति चल रही है. छत्तीसगढ़ में भी वोट खराब नही होनी चाहिए। 

वही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि मीडिया वालों की हिम्मत की दाद देता हूं जो इन्होंने सरकार की चिंता किये बिना यहां आए. छत्तीसगढ़ में हम कोई हिम्मत दिखाने नही आए कोई झूठे वादे करने नही आए है। भगवंत मान ने कहा कि अपनी नौकरी छोड़कर उन्होंने आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी बनाया है। 11 साल में 2 राज्यों में सरकार है।  11 साल में गुजरात 5 एमएलए है।  इसका हल है एक बटन।  ईवीएम मशीन का बटन दबाने से पहले याद रखना मान ने कहा। ईवीएम का बटन आपके और आपकी बच्चों की किस्मत बदलने का बटन है. बटन बदल कर देख लो छत्तीसगढ़ की किस्मत बदल जाएगी। 



Tags:    

Similar News

-->