नक्सलवाद से विकास की ओर बढ़ रहा है बस्तर: भावना बोहरा

छग

Update: 2025-07-12 14:36 GMT
Sukma. सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ एक और बड़ी सफलता सामने आई है। यहां शुक्रवार को कुल ₹1.18 करोड़ के इनामी 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों में कई गंभीर वारदातों में शामिल सक्रिय कैडर भी शामिल हैं। इस मौके पर उपस्थित पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस सकारात्मक परिवर्तन को केंद्र और राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, नीति और सुरक्षा बलों के साहस का परिणाम बताया। उन्होंने कहा “यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, गृहमंत्री अमित शाह की कठोर लेकिन कारगर नीतियों, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और हमारे बहादुर सुरक्षाबलों के अथक प्रयासों का नतीजा है।”


विधायक बोहरा ने सभी आत्मसमर्पित माओवादियों का स्वागत करते हुए उन्हें नया जीवन शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के भविष्य के लिए नई आशा है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार और केंद्र की संयुक्त रणनीति के तहत आत्मसमर्पण की दर में तेजी आई है। सरकार माओवादियों को पुनर्वास, रोजगार और शिक्षा जैसी योजनाओं के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों में जुटी है। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों की भूमिका की भी सराहना की गई, जिन्होंने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण तैयार किया।
Tags:    

Similar News