बैगा की हत्या का मामला, पुलिस ने सुलझा लिया केस

छत्तीसगढ़.

Update: 2023-02-12 06:57 GMT

प्रतीकात्मक तस्वीर.

पत्थलगांव: पत्थलगांव पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। पुलिस ने अंधे कत्ल के एक मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने लाश की पहचान कर ली हैं। मृतक की पहचान एक बैगा के तौर पर हुई है। बैगा झाड़फूंक कर अपना जीवनयापन करता था। संभवतः उसका यही पेशा उसकी मौत का कारण भी बना।
इस बारे में बताया गया हैं की बैगा के पास एक बीमार शख्स अपनी बीमारी का इलाज करा रहा था, लेकिन लगातार झाड़फूंक के बावजूद उसकी बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। इस बात से परेशान मरीज ने बैगा की जमकर पिटाई कर दी थी। इस पिटाई के बाद ही गंभीर तौर पर घायल बैगा की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं। आरोपी का नाम सुखीराम हैं। वह सरगुजा जिले का रहने वाला हैं। इस तरह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही कत्ल के इस मामले को सुलझा लिया हैं।
Tags:    

Similar News

-->