घर के पीछे बुलाकर बनाया जबरन शारीरिक संबंध, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

रायपुर

Update: 2021-05-05 11:45 GMT

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में शादी का झासा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल मामला सितंबर 2020 का है। आरोपी आजम खान ने पीड़िता को उसके घर के पीछे मैदान में बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के मना करने पर प्यार और शादी करने की बात करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। 12 सप्ताह की गर्भवती होने के बाद पीड़िता इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने खरोरा निवासी आरोपी आजम खान के खिलाफ धारा 376 समेत पॉस्को एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Tags:    

Similar News