मोहल्ले में गांजा बेचने का विरोध करने पर हत्या की कोशिश, चाकू घोंपकर तस्कर फरार

छग

Update: 2026-01-02 10:01 GMT

बिलासपुर। न्यू ईयर की रात दो भाईयों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक खून से लथपथ होकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर युवक मोहल्ले में गांजा सहित नशे का सामान बेचते हैं, जिन्हें मना करने पर विवाद हुआ था। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

तोरवा क्षेत्र के कुंदरू मंदिर गली के पास रहने वाला अजीत विश्वास अपने दोस्तों के साथ नए साल पर 31 फर्स्ट की रात पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वो अपने दोस्तों के साथ पटाखे फोड़ रहा था। इस दौरान मोहल्ले में गांजा सहित नशे का सामान बेचने वाले बलराज ध्रुव और बलवीर ध्रुव भी वहां पहुंच गए। उन्हें देखकर अजीत ने उन्हें कहा कि न्यू ईयर की रात पुलिस अलर्ट है इसलिए मोहल्ले में गांजा मत बेचना।

उसकी बात को सुनकर दोनों भाई मिलकर उसके साथ विवाद करने लगे। इस दौरान दोनों भाईयों ने अजित को घेर लिया, जिसके बाद चाकू निकालकर एक भाई उसके गले में अड़ा दिया। इसी बीच दूसरे भाई ने उसके पीठ पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में अजीत खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। उसकी हालत देखकर उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। अस्पताल में युवक का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Tags:    

Similar News

null