Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी 24 से 27 मई 2025 तक आयोजित होने वाले "अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट" की ट्रॉफी का अनावरण कार्यक्रम शनिवार को आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर ट्रॉफी का अनावरण करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “यह ट्रॉफी सिर्फ एक टूर्नामेंट का प्रतीक नहीं, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों के अदम्य साहस, आत्मविश्वास और जज़्बे का सम्मान है।


यह खेल आयोजन समाज में समावेशिता और प्रेरणा का संदेश देता है।” कार्यक्रम में त्रिमेद्रु सिंह कंवर, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक सिंह, मनमद राव और श्रीमंत झा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन की कामना की। यह टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक जागरूकता और समान अवसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन समिति को मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
Tags: