ANM और डॉक्टर कर रहे हड़ताल, कुत्तों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का मामला

Update: 2022-09-18 09:10 GMT

कोरबा। कोरबा स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पालतू कुत्तों को कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर हंगामा हो गया। एक ग्रामीण अपने 3 पालतू कुत्तों को लेकर पहुंचा था। स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे समझाया तो ग्रामीण ने उनके साथ गाली गलौज और हाथापाई कर दी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं।

सारा मामला बालको थाना क्षेत्र के अजगरबहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। दरअसल, माखुरपानी निवासी रामायण सिंह मंझवार शुक्रवार को अपने 3 पालतू कुत्तों शेरू, मोती और टॉमी को कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाने पहुंचा था। केंद्र पर कर्मचारियों ने उसे समझाया की ये जानवरों के लिए नहीं है, उन्हें इसकी डोज नहीं दी जाती है।

आरोप है कि इसके बाद नशे में धुत रामायण सिंह ने अस्पताल स्टाफ के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया। उसने स्वास्थ्य कर्मियों को गालियां दी। जब स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध किया तो मारपीट करने लगा। किसी तरह कर्मचारियों ने उसे अस्पताल से बाहर निकाला और गेट पर ताला लगा दिया। विरोध में स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर बैठ गए हैं और वहीं धरना दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News

-->