कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने सी.पी. राधाकृष्णन को दी शुभकामनाएं

छग

Update: 2025-08-17 16:22 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री सी.पी. राधाकृष्णन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री नेताम ने कहा कि सी.पी. राधाकृष्णन का राजनीतिक जीवन जनसेवा और संगठन के प्रति निष्ठा का आदर्श उदाहरण है। उनका विशाल अनुभव, उत्कृष्ट कार्यशैली और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ दृष्टिकोण न केवल भाजपा और एनडीए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राधाकृष्णन का यह अनुभव और दृष्टिकोण उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।


उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व का यह निर्णय देशहित और लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक सशक्त कदम है। उपराष्ट्रपति का पद न केवल संवैधानिक गरिमा का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने का माध्यम भी है। इस पद पर राधाकृष्णन का चयन निस्संदेह युवाओं और जनसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। गौरतलब है कि सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में संगठन और जनता के बीच गहरी पैठ बनाई है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही राज्यपाल के रूप में भी अपने प्रशासनिक कौशल का सफल प्रदर्शन कर चुके हैं। कृषि मंत्री नेताम ने उम्मीद जताई कि उनका कार्यकाल देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाएगा।
Tags:    

Similar News