रायपुर: छत्तीसगढ़ पहुंचते ही आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार को हाइजैक किया है. सरकार मोदी जी चला रहे हैं. आदिवासी समाज का हक मारा जा रहा है. विधायक निवास बनाने के किए कब्जे की बात करें. पूरे प्रदेश के अंदर पैसा कानून का चलाया जा रहा है. आदिवासी नेता हैं मुख्यमंत्री जी, लेकिन अड़ानी और मोदी से उनको संदेश आता है.

सांसद संजय सिंह ने मीडिया से पेपर लीक को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में 220 पेपर लीक हुए हैं. 2015 से लेकर अब तक 148 पेपर लीक हुआ है. एक पेपर लीक छत्तीसगढ़ में हुआ है. आंदोलन होना चाहिए वहां जो विपक्ष के राज्य है, गुजरात में क्यों पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हुआ? हमारे राज्य में पुलिस भर्ती के नाम पर पेपर हुआ है. भाजपा शासित राज्यों के ज्यादा पेपर लीक हुआ है. शिक्षा मंत्री का मजबूरन इस्तीफा लेना पड़ा.
हमसे कहा कि झारखंड क्यों नहीं गए है? अभी वहां आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में पेपर लीक हुआ था. इस प्रकार से वहां आरोप-प्रत्यारोप में मामला सही नहीं होगा. UPSC के छात्र आए थे. इसमें सवाल गलत थे. गलत अंसर दिया वो सलेक्ट हो जाएगा. वो बच्चे सुप्रीम कोर्ट जा रहे है.
महिला आरक्षण बिल को लेकर संजय सिंह ने कहा कि देश के हित के खिलाफ जो भी फैसला बीजेपी लेगी, हम उसके खिलाफ खड़े होंगे. महिला आरक्षण हमने पास कर दिया. यह कहकर हमने पास किया कि इसको आज से ही लागू करो. अलग-अलग विधानसभा में सभी महिलाओं को 33 आरक्षण दे दीजिए. यहां की सीटों में 50 परसेंट बढ़ा देंगे. उत्तर प्रदेश में 120 सीट बढ़ा देंगे कहते हैं. कौन इसको तय करेगा, कोई मुझे समझाएंगे. यहां की 11 में से 6 सीट बढ़ायेंगे. यहां 12वीं और 13वीं सीट कौन सी होगी? असम में एक सीट में 26 लाख और एक सीट में 12 लाख वोटर है. ये लोग हारेंगे, इसलिए सीट की संख्या बढ़ा रहे हैं.
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने UCC को लेकर कहा कि समाज के कुछ तबकों के साथ भेदभाव होता है. इसमें दो कमेटियां बनानी चाहिए. एक कमेटी जो एससी-एसटी और ओबीसी के साथ होने वाले भेदभाव की निगरानी करे, और दूसरी कमेटी जो सभी समाज के साथ होने वाले भेदभाव की निगरानी करे. लेकिन भारतीय जनता पार्टी यह नहीं चाहती. क्योंकि भारतीय जनता पार्टी झगड़ा कराने वाली पार्टी है.
Tags: