रायपुर में रेप की शर्मनाक घटना, सौतेले बाप ने मासूम को बनाया हवस का शिकार
शर्मनाक घटना
DEMO PIC
छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के लाखे नगर एक बेहद शर्मनाक और शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। पुरानी बस्ती थाना इलाके में सौतेले बाप ने 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मासूम को घुमाने ले जाने के बहाने सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।