दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में क्षेत्रीय राजभाषा समिति की 72वीं बैठक और पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

छग

Update: 2025-03-21 14:22 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 72वीं बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता 2024 के विजेता 18 कर्मचारियों और रेलवे बोर्ड व्यक्तिगत नगद पुरस्कार योजना के तहत 04 अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने अपने करकमलों से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस समारोह में रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं राजभाषा से जुड़े विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और राजभाषा नीति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। महाप्रबंधक ने हिंदी के अधिकतम उपयोग और प्रशासन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
Tags:    

Similar News