भारत

BREAKING: KSRTC बस ने महिला को कुचला, देखे खौफनाक VIDEO...

Shantanu Roy
21 March 2025 7:40 PM IST
BREAKING: KSRTC बस ने महिला को कुचला, देखे खौफनाक VIDEO...
x
परिजन सदमें में
Tumakuru. तुमकुरु। कर्नाटक के तुमकुरु टाउन हॉल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। केएसआरटीसी (KSRTC) की बस ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भयावह हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें बस चालक सतीश की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। यह बस कडूर डिपो की थी, जो कडूर से बेंगलुरु जा रही थी। दुर्घटना के दौरान पीड़िता मंजम्मा सड़क पार कर रही थीं, तभी चालक सतीश ने लापरवाही से बस चला कर उन्हें टक्कर मार दी।


सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि हादसे के बाद भी चालक ने बस रोकने की कोई कोशिश नहीं की। पहले बस के आगे के पहिए मंजम्मा के ऊपर से गुजरे, फिर पीछे के पहिए ने भी उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जब बस पूरी तरह मंजम्मा के ऊपर से गुजर गई, तब जाकर चालक ने वाहन रोका। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, और मंजम्मा की जान जा चुकी थी। इस दर्दनाक घटना के बाद तुमकुरु ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Next Story