सभी ग्राम व नगर पंचायतों में रोका छेका का पालन शत प्रतिशत अनिवार्य: सीईओ
छग
बलौदाबाजार। समस्त ग्राम पंचायतो में रोका-छेका अभियान का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व सीएमओ को दिए गए है। इसके साथ ही विफल होने पर पंचायत सचिव के विरूद्ध करवाई करनें के निर्देश जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन ने दिए है। जिला पंचायत सीईओ जैन ने बताया की रोका छेका अभियान के संबंध में समय-समय पर राज्य शासन की ओर से दिशा-निर्देश प्राप्त होते है। जिले के मुख्य सड़क मार्गो के आस-पास के ग्राम पंचायतो में मवेशियो का जमावड़ा रहता है। जिसके कारण पशुधन की क्षति व गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस पर जैन के द्वारा गहरा चिंता प्रकट करते हुए जनपद पंचायतो को रोका-छेका अभियान को सफल बनाने के लिए कड़ा निर्देश जारी किया गया है। ऐसे ग्राम पंचायत जो मुख्य सड़क मार्ग के समीप है और मवेशियो का जमावडा पाया जाता है, तो ऐसे ग्राम पंचायत सचिव के विरूद्ध पंचायत सिविल सेवा आचरण नियम के अनुसार कठोर कार्रवाई किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जनपद पंचायत सीईओ को फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।