प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के मामले में 1 करोड़ रुपए हुए जमा, सीएम भूपेश ने किया ट्वीट

छग

Update: 2023-09-01 17:12 GMT
रायपुर। इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला नागरिक सहकारी बैंक घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। रायपुर न्यायालय ने बैंक घोटाले की दोबारा जांच के आदेश दे दिए हैं। न्यायालय के आदेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि जनता की गाढ़ी कमाई के घोटाले की जांच की अनुमति न्यायालय से मिल चुकी है। इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के मामले में 1 करोड़ रुपए और जमा हुए हैं। अब तक कुल 2.43 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। अभी तो शिकंजा कसना शुरू ही हुआ है। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ेगी, भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ने लगेगी। इस राजनीतिक सांठगांठ में शामिल लोगों के चेहरों को जनता जल्द देखेगी।
इस मामलें में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
उन्होंने कहा - इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के मामले में 1 करोड़ रुपए और जमा हुए हैं। अब तक कुल 2.43 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। अभी तो शिकंजा कसना शुरू ही हुआ है। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ेगी, भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ने लगेगी। इस राजनीतिक सांठगांठ में शामिल लोगों के चेहरों को जनता जल्द देखेगी।


Tags:    

Similar News

-->