70वीं BPSC में DSP बने युवा

Update: 2026-06-26 10:50 GMT

Bihar: सीवान जिले के नौतन प्रखंड के रहने वाले शोभित श्रीवास्तव ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर डीएसपी पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। गांव लौटने पर उनका जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

सीवान रेलवे स्टेशन पहुंचते ही परिजनों और समर्थकों ने शोभित श्रीवास्तव को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला बंका मोड़ स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नौतन स्थित पैतृक आवास पर भी दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर सीवान संसदीय क्षेत्र की सांसद विजयलक्ष्मी देवी, पूर्व विधायक सह सांसद प्रतिनिधि रमेश कुशवाहा सहित कई एनडीए कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सांसद प्रतिनिधि ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। शोभित श्रीवास्तव की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर है। उनके पिता श्याम किशोर श्रीवास्तव, माता, पत्नी और अन्य परिजनों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। घर पर लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहा और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शोभित श्रीवास्तव ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता परिवार, समाज और क्षेत्र के समर्थन से संभव हो पाई है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने से सफलता निश्चित मिलती है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे सीवान क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। शोभित श्रीवास्तव अब युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं, जो यह संदेश देती है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News