Lakhisarai। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की शाखा लखीसराय द्वारा संचालित योग कक्षा कार्यक्रम स्थानीय होटल भारती सभागार में मुख्य योग शिक्षक अरविंद कुमार भारती की देखरेख में आयोजित किया गया। मौके पर योग कक्षा निरीक्षण करने आए हुए सुनील स्वाभिमानी राज्य प्रभारी दक्षिण बिहार , डॉ मंजय कश्यप, डॉ मनोज कुमार चौधरी,प्रो मनोरंजन कुमार जिला संगठन मंत्री, अरविन्द कुमार भारती जिला कोषाध्यक्ष, आनंदी मंडल जिला प्रभारी किसान समिति, रविन्द्र साव, अमित कुमार, नित्यानंद सिंह ने संयुक्त रूप से मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान आनंदी मंडल योगाचार्य के द्वारा अनेक आसनों, प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। राज्य प्रभारी स्वामी सुनील स्वाभिमानी ने भी कई आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया और योगाभ्यास से अनेक बीमारियों का इलाज बताया।प्रो मनोरंजन कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और डॉ मंजय कश्यप ने अपने गीतों से सबका मन मोह लिया। इसके बाद अशोक धाम स्थित अग्रसेन भवन में एक कार्यकर्ता सम्मलेन अरविंद कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें करें योग रहें निरोग को आधार मानते हुए समस्त संसार को रोग मुक्त करने हेतु स्वामी रामदेव की आकांक्षा को पूर्ण करने हेतु निर्णय लिया गया और देशहित और सनातन धर्म की रक्षा करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में हरि दर्श सिंह उर्फ चुन्नू भाई, रामाशीष सिंह प्रखंड प्रभारी, धर्मेंद्र कुमार संवाद प्रभारी, ज्वाला जी सह जिला प्रभारी, अविनाश कुमार,वाल कवि लक्ष्मी नारायण कृष्णा, हरिओम कृष्णा, वकील सिंह आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।