हम जातीय गणना के विरोध में कभी नहीं थे: बिहार BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल

Update: 2022-06-10 13:24 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार में जातिगत जनगणना पर काम शुरू हो गया है। इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हम जातीय आधारित गणना के विरोधी नहीं हैं। बल्कि हम जनगणना के विरोधी हैं। जनगणना सिर्फ केंद्र सरकार करा सकती है, राज्य सरकार नहीं। जाति आधारित सर्वे के हम कभी खिलाफ नहीं थे।किशनगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे जायसवाल ने शुक्रवार को ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जनगणना पर भाजपा का स्टैंड शुरू से साफ रहा है। संविधान के शेड्यूल 7 में लिखा है कि जनगणना केवल केंद्र सरकार करा सकती है। हम बिहार में सिर्फ जनगणना के विरोध में थे, जातीय गणना के विरोध में कभी नहीं थे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने विधानसभा में साल 2019 में जब मंत्री श्रवण ने पहली बार बिहार में जातीय आधारित गणना का प्रस्ताव दिया तो हमने उसे सहर्ष स्वीकार किया। दो बार विधानसभा में इसका प्रस्ताव आ चुका है। दोनों बार भाजपा ने साथ दिया। इसलिए हम उसके विरोधी नहीं हैं।
सोर्स-livehindustan
Tags:    

Similar News

-->