बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों पर Union Minister ने प्रकट किया संतोष

Update: 2024-09-26 09:49 GMT
Lakhisarai लखीसराय। समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में भारत सरकार के पंचायती राज विभाग एवं मत्स्य पालन पशुपालन एवं डेयरी, विभाग के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के द्वारा जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य चलाए जाने को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्रा की मौजूदगी में संचालित आपदा राहत एवं बचाव कार्यक्रमों की प्रशासनिक समीक्षा किया गया। मौके पर केंद्रीय मंत्री द्वारा जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा चलाए जा रहे हैं बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के सभी बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक चर्चा किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से संचालित बाढ़ आपदा कार्य जैसे सामुदायिक किचन, मोबाइल हेल्थ टीम, नाव का परिचालन ,सूखा राशन ,पशु चारा इत्यादि कार्यों के लिए जिला प्रशासन की क्रिया कलापों पर उन्होंने संतोष प्रकट किया।
बैठक में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, एसपी बी के चौधरी, एएसपी शिवम कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी, चंदन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मनि, जिला योजना पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन शशि कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी संबंधित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। संबंधित आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद कुमार ने दी।
Tags:    

Similar News

-->