सिटी क्राइम न्यूज़: बिहार में भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तलवार से हमला कर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बैरिया गांव में शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति ने आनंदी मंडल घर में घुसकर सोये अवस्था में तलवार से हमला कर आनंदी मंडल ,उसकी पत्नी लालो देवी एवं पोता धनेश्वर कुमार को घायल कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त व्यक्ति फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालो देवी की स्थिति गंभीर बनी हुयी है। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।