सातवें चरण की शिक्षक बहाली सितंबर में होगी शुरू
बिहार में सातवें चरण के लिए शिक्षकों की बहाली (Teacher Recruitment) को लेकर जारी संशय खत्म हो गया है.
बिहार में सातवें चरण के लिए शिक्षकों की बहाली (Teacher Recruitment) को लेकर जारी संशय खत्म हो गया है. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी (Education Minister Vijay Chaudhary) ने सातवें चरण के लिए शिक्षकों की बहाली अगले महीने सितंबर से शुरू करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि छठे चरण की बहाली की प्रक्रिया अगस्त महीने में खत्म हो जाएगी जिसके तुरंत बाद बाद सितंबर से सातवें चरण की बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. शिक्षा मंत्री ने कहा कि छठे चरण की प्रक्रिया खत्म होने के बाद सभी जिलों में रिक्त रह गए सीटों की जानकारी मंगाई जाएगी. खाली रह गई सूचनाओं के आधार पर सातवें चरण की बहाली शुरू की जाएगी.फिलहाल छठे चरण के लिए 37 हजार शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया चल रही है. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि सातवे चरण की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पृरी की जाएगी.