SDM ने की नगर परिषद में एसआईआर प्रगति कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

Update: 2025-07-08 17:31 GMT

लखीसराय। एसडीएम सह इआरओ प्रभाकर कुमार की ओर से आज लखीसराय नगर परिषद सभागार में बीएलओ की मौजूदगी में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति कार्यों की समीक्षा की गई । मौके पर एसडीएम प्रभाकर कुमार ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की मौजूदगी में नगर परिषद क्षेत्र में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सिलसिलेवार तरीके से अवलोकन किया एवं इनकी क्रियाकलापों पर संतोष प्रकट करते हुए खास का डाटा एंट्री के कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। आगे एसडीएम ने कहा की सभी निर्वाचन कर्मियों की ओर से संतोषजनक तरीके से कार्य किया जा रहे हैं । लेकिन डाटा एंट्री किए जाने के कार्यों में भी विशेष गति प्रदान किया जाना आवश्यक है । उन्होंने कहा इन कार्यों में विशेष गति प्रदान किए जाने को लेकर संबंधित प्रशिक्षकों का भी सहयोग लिया जाएगा । इसके लिए अपने स्तर से प्रशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नगर परिषद में करेंगे। इस दौरान एसडीएम की ओर से सभी बीएलओ के द्वारा दैनिक प्रगति कार्यों की भी समीक्षा की गई एवं संतोष प्रकट किया गया। साथ ही उन्होंने बीएलओ को संग्रह किए गए विशेष गणन प्रपत्र को समान दिन एवं समय के मुताबिक अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड से डाटा एंट्री करने की बातें कहीं । मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की ओर से भी बीएलओ को मार्गदर्शन दिए जाने को लेकर विशेष बैठक आयोजित करने की बातें कही गई। समीक्षा बैठक में खासकर डाटा एंट्री के कार्यों को तेज गति से किए जाने पर बल दिया गया । बैठक में नगर परिषद प्लानिंग ऑफिसर प्रवीण कुमार, सहायक स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतीश कुमार सिन्हा प्रभारी सफाई इंस्पेक्टर जितेंद्र राउत, निर्वाचन प्रभारी कार्यानंद कुमार, सुपरवाइजर अरुण कुमार सहित संबंधित अन्य निर्वाचन कर्मी गण मौजूद थे।

Tags:    

Similar News