सड़क जाम एवं फुटपाथ अतिक्रमण को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक

Update: 2025-06-10 17:33 GMT
लखीसराय। अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में जिले में जारी फुटपाथ अतिक्रमण एवं सड़क जाम की समस्याओं का निपटारा के लिए विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन उनके कार्यालय कक्ष में किया गया । बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ,नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से लखीसराय नगर परिषद अंतर्गत बाजार/सड़क के अतिक्रमण एवं जाम की समस्या से निदान हेतु गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। बैठक में में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल मणि पंकज, पुलिस उपाधीक्षक यातायात अमित कुमार , मोटर वाहन निरीक्षक, टाउन थाना थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी , कबैया थानाध्यक्ष अमित कुमार, यातायात थानाध्यक्ष के साथ विचार विमर्श किया गया। इस बीच अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने के संकेत दिए गए।
Tags:    

Similar News