Samastipur समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के मथुरापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार शाम अपराधियों ने एक मसाला व्यापारी की पत्नी की हत्या कर 6 लाख रुपये लूट लिए।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अपराधियों ने जिले के मथुरापुर बाजार समिति के पास पश्चिम बंगाल के नादिया निवासी विमल विश्वास के घर पर धावा बोलकर लूटपाट का प्रयास किया।
जब उनकी पत्नी तूफाना विश्वास ने लूट का विरोध किया, तो अपराधियों ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।सूत्रों ने बताया कि हत्या के बाद अपराधियों ने घर में रखे करीब 6 लाख रुपये भी लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Tags: