भारत

बाप रे! मासूम की हत्या, भाई निकला कातिल, ऐसा नाटक किया की...

jantaserishta.com
22 Sept 2025 10:57 AM IST
बाप रे! मासूम की हत्या, भाई निकला कातिल, ऐसा नाटक किया की...
x
फैली सनसनी.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से लापता हुए 14 वर्षीय मासूम की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. वारदात को चचेरे भाई ने पैसे के लिए अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवराज उर्फ यश प्रजापति, जो केबिन क्रू का काम करता है और क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट का शौक रखता है. यश ने अपने चाचा मनबीर से करीब तीन लाख रुपये उधार लिए थे.
इस रकम को उसने एक क्रिप्टो प्लेटफॉर्म के जरिए इन्वेस्ट किया और मुनाफा भी कमाया. इसी बीच चाचा ने उससे महज 50 हजार रुपये वापस मांगे, लेकिन रुपये लौटाने से बचने के लिए आरोपी ने अपने ही चचेरे छोटे भाई की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली.
16 सितंबर की रात आरोपी यश अपने चचेरे भाई लक्ष्य को फिल्म दिखाने के बहाने घर से ले गया. दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में उसने पहले गला दबाया और फिर ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद मासूम का शव वहीं फेंककर वी3एस मॉल पहुंच गया और फिल्म देखने के बाद घर लौटकर परिवार के साथ मिलकर बच्चे को खोजने का नाटक करता रहा.
खोड़ा पुलिस ने जब गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर की मदद से वारदात का खुलासा हुआ. बच्चे को आखिरी बार आरोपी के साथ देखा गया था. इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया.
इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null