आधार सीडिंग नहीं कराने पर लाभुकों का बंद हो जाएगा राशन

Update: 2023-07-18 06:25 GMT

मोतिहारी न्यूज़: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं को आधार सीडिंग अनिवार्य कर दिया गया है. राशन कार्ड से आधार सीडिंग नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को राशन उठाव से हाथ धोना पड़ सकता है. इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग ने जिले के राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों का आधार सीडिंग कराने का निर्देश दिया है.

संबंधित जनवितरण प्रणाली दुकानदार के पास पॉस मशीन से अंगूठा लगाकर उपभोक्ताओं को आधार सीडिंग कराना है. इसके लिए 30 सितम्बर तक आधार सीडिंग की तिथि विस्तारित की गयी है. उक्त तिथि तक राशन कार्ड से आधार सीडिंग नहीं कराने पर 1 अक्टूबर से उपभोक्ताओं को राशन मिलना बंद हो जाएगा.

अबतक 38,73,459 लाभुकों ने कराया आधार सीडिंग जिले में कुल 44 लाख 73 हजार 251 उपभोक्ता हैं. इसमें 38 लाख 73 हजार 459 सदस्यों ने आधार सीडिंग कराया है. जो कुल सदस्यों का 87 प्रतिशत है. अभी भी 16 हजार 136 सदस्य आधार सीडिंग से वंचित हैं. जिनको आधार सीडिंग कराना है.

किस प्रखंड में कितने सदस्यों की हुई आधार सीडिंग चकिया प्रखंड में 1 लाख 71 हजार 584 सदस्यों में 1 लाख 43 हजार 978 , कल्याणपुर प्रखंड में 2 लाख 69 हजार 779 सदस्यों में 2 लाख 21 हजार 908, केसरिया प्रखंड में 1 लाख 70 हजार 569 सदस्यों में 1 लाख 45 हजार 526 , मेहसी प्रखंड में 1 लाख 60 हजार 712 सदस्यों में 1 लाख 35 हजार 730, चिरैया प्रखंड में 2 लाख 38 हजार 608 सदस्यों में 2 लाख 7 हजार 218, ढाका प्रखंड में 2 लाख 74 हजार 653 सदस्यों में 2 लाख 41 हजार 642, घोड़ासहन प्रखंड में 1 लाख 53 हजार 137 सदस्यों में 1 लाख 34 हजार 464, बनकटवा प्रखंड में 1 लाख 6 हजार 47 सदस्यों में 92 हजार 492, बंजरिया प्रखंड में 1 लाख 47 हजार 393 सदस्यों में 1 लाख 24 हजार 25, पीपराकोठी प्रखंड के 72 हजार 758 सदस्यों में 62 हजार 738 , सुगौली प्रखंड के 2 लाख 8 हजार 927 सदस्यों में 1 लाख 68 हजार 374 ,तुरकौलिया प्रखंड के 1 लाख 61 हजार 620 सदस्यों में 1 लाख 34 हजार 724,कोटवा प्रखंड के 1 लाख 55 हजार 479 सदस्यों में 1 लाख 27 हजार 693 ने आधार सीडिंग कराया है.

पकड़ीदयाल मेें सर्वाधिक 91 प्रतिशत हुई आधार सीडिंग मोतिहारी प्रखंड के 2 लाख 96 हजार 459 सदस्यों में 2 लाख 37 हजार 713, हरसिद्धि प्रखंड के 1 लाख 76 हजार 469 सदस्यों में 1 लाख 59 हजार 280 ,अरेराज प्रखंड के 1 लाख 24 हजार 68 सदस्यों में 1 लाख 7 हजार 370, पहाड़पुर प्रखंड के 1 लाख 56 हजार 25 सदस्यों में 1 लाख 41 हजार 431, संग्रामपुर प्रखंड के 1 लाख 25 हजार 812 सदस्यों में 1 लाख 8 हजार 526, छौड़ादानो प्रखंड के 1 लाख 57 हजार 755 सदस्यों में 1 लाख 35 हजार 426, आदापुर प्रखंड के 1 लाख 71 हजार 359 सदस्यों में 1 लाख 52 हजार 270, रामगढ़वा प्रखंड के 1 लाख 66 हजार 160 सदस्यों में 1 लाख 55 हजार 172, रक्सौल के 1 लाख 71 हजार 472 सदस्यों में 1 लाख 63 हजार 520, पकड़ीदयाल प्रखंड के 1 लाख 55 हजार 211 सदस्यों में 1 लाख 34 हजार 140, मधुबन के 1 लाख 58 हजार 138 सदस्यों में 1 लाख 39 हजार 540, पताही के 1 लाख 52 हजार 84 सदस्यों में 1 लाख 35 हजार 362, फेनहारा के 78 हजार 426 सदस्यों में 73 हजार 6 व तेतरिया प्रखंड के 92 हजार 547 सदस्यों में 90 हजार 190 सदस्यों की आधार सीडिंग हुई है.

Tags:    

Similar News

-->