जिले में माकपा का भारत बचाओ रैली तैयारी का जनसंपर्क अभियान जारी

बड़ी खबर

Update: 2022-09-19 18:05 GMT
सहरसा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा आकाश छूती मंहगाई,बेहिसाब बढ़ती बेरोजगारी, संस्कार बनी भ्रष्टाचारी, युवा विरोधी अग्निपथ योजना,समाज वो राष्ट्र को बांटने वाली सम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ 22 सितंबर 2022 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भारत बचाओ महारैली की तैयारी सहरसा जिले के विभिन्न हिस्सों में जोरों से की जा रही है।
पार्टी जिला सचिव रणधीर यादव ने बताया कि पार्टी एवं पार्टी जनसंगठन का एक एक नेता दिन रात एक कर महारैली की तैयारी में लगे हुए हैं। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा संकलन रिपोर्ट के मुताबिक सहरसा जिले के दसो प्रखंड के 63 पंचायतों के 204 गांवो में पार्टी संगठन, जनसंगठन, किसान मजदूर के बीच बैठक, जीवी बैठक, नुक्कड़ सभा आदि के माध्यम से रैली की वृहत तैयारी की गई है।
Tags:    

Similar News