Bihar Crime: दिल दहला देने वाली घटना,इंटर के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

Update: 2025-03-05 07:05 GMT
Bihar Crime: बिहार के बेतिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक इंटरमीडिएट के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई. वहीं, घटना के बाद से परिजन बदहवास हैं. पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है|
जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई स्थित आरडी लाइब्रेरी के पास हुई. मृतक छात्र की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया गांव निवासी राजकिशोर दास के पुत्र दिव्यांशु कुमार (17 वर्ष) के रूप में हुई है. दिव्यांशु इंटरमीडिएट का छात्र था. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले दिव्यांशु की पिटाई की और फिर उसके सीने में चाकू घोंप दिया. छात्र को आनन-फानन में जीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई प्रियांशु कुमार ने बताया कि मेरा भाई घर आ रहा था, तभी आरडी लाइब्रेरी के पास कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे. इसके बाद जब मैं वहां पहुंचा तो वे युवक उसे पीट रहे थे। एक युवक ने मेरे भाई की पीठ में चाकू घोंप दिया।
इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tags:    

Similar News