मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित किया गया Poster एवं पेंटिंग प्रतियोगिता

Update: 2025-09-12 17:36 GMT
Lakhisarai, लखीसराय। 168- लखीसराय विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के हलसी प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय कैन्दी सिंहपुर, विद्यालय परिसर नंदलाल बोस कला दीर्घा मे पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विदित हो कि मतदाता SVEEP कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य मतदाता के बीच जागरूकता फैलाना और भारत मे मतदान प्रतिशत को बढ़ाबा देना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रम है।
यह एक बृहद कार्यक्रम है, जो विभिन्न प्रकार के गतिविधि नुक्कड़ नाटक ,पेंटिंग, प्रतिक चिन्ह, स्लोगन, गीत- संगीत फिल्म इत्यादि के माध्यम से नागरिक मतदाता को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करता है, ताकि मतदान के प्रति उनकी जागरूकता बढ़े।कार्यक्रम मे विद्यालय के 30 बच्चों ने अपनी सुंदर चित्र रचना के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जाने का कार्य किया।कार्यक्रम जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी, सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई. सी.डी .एस के वंदना पांडेय के दिशानिर्देश पर जिले के सभी विद्यालय महाविधालयों मे चलाया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर यह कार्यक्रम विद्यालय के कला शिक्षक एवं स्वीप समन्वयक रणवीर कुमार के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया जिसमे विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।
Tags:    

Similar News