कच्चे तेल में गिरावट के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, जानें बिहार के शहरों में आज क्या है दाम
कच्चे तेल में जारी गिरावट के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए हैं।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कच्चे तेल में जारी गिरावट के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए हैं। बिहार में एक बार फिर पेट्रोल डीजल के मामले में जनता को महंगाई का झटका लगा है। मुजफ्फरपुर समेत राज्य के 20 जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं तो पटना में रेट गिरा है। पटना के अलावे 12 जिलों में तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बढोत्तरी गया और सुपौल जिलों में 63 पैसे प्रति लीटल की हुई। सबसे ज्यादा गिरावट राजधानी पटना में दर्ज की गयी है जहां पेट्रोल 88 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है।
पटना में पेट्रोल-डीजल के दाम में शनिवार को सबसे ज्यादा गिरावट हुई है। बिहार की राजधानी में पेट्रोल 88 पैसे और डीजल 82 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया है।