Patna : तीन वाहनों के बीच भीषण टक्कर, डॉक्टर की मौत

Update: 2025-03-11 01:19 GMT
Patna पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. वहीं इस सड़क हादसे में बेगूसराय के जाने-माने चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. बालमुकुंद झा की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं डॉ. बालमुकुंद झा की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मिली जानकारी के अनुसार घटना पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र के कर्जन गांव के पास हुई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डॉ. बालमुकुंद झा अपने ड्राइवर संतोष कुमार के साथ पटना से बेगूसराय लौट रहे थे|
इसी दौरान उनकी कार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने साइड से टक्कर मार दी. साथ ही सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी से भी उनकी कार की टक्कर हो गई. वहीं ऐसा भयावह दृश्य देख पूरा इलाका दहल गया. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंची और डॉ. बालमुकुंद झा को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. डॉ. बालमुकुंद झा की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है|
Tags:    

Similar News