Patna: आग ने मचाई तबाही, दम घुटने से 1 की मौत

Update: 2025-02-23 03:05 GMT
Patna पटना: पटना में आग लगने की घटना देखने को मिली है. राजधानी पटना के कदमकुआं इलाके में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कदमकुआं इलाके में उमा सिनेमा के पास अर्पण कॉम्प्लेक्स में आग लग गई और एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई.आग की घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बुद्धमूर्ति स्थित इस अर्पण कॉम्प्लेक्स में यह भीषण आग लगी है. इस आग में यहां स्थित एक बैंक समेत 6 दुकानें जलकर राख हो गई हैं|
वहां एक मिठाई की दुकान में काम करने वाले मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. ओवरलोड ट्रक की वजह से बिजली का तार टूट गया, जिसके बाद आग लग गई. सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि दुकान में लगी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. आग की लपटें काफी तेज थीं और आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह आग देर रात लगी थी। दमकल कर्मियों ने 5 घंटे में सुबह 6.42 बजे आग पर काबू पा लिया।
Tags:    

Similar News