Patna पटना: बिहार के पटना में बुधवार की रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मृतक का परिवार सदमे में है. पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है|
मिली जानकारी के अनुसार घटना नौबतपुर थाने के नवही गांव की है. मृतक की पहचान नवही गांव निवासी भगवान सिंह के पुत्र मोनू कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोनू कुमार अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर बैठा था. तभी कुछ हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और मोनू कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने मोनू कुमार के सीने, पेट और शरीर के कई अन्य हिस्सों पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक मोनू पर बिहटा और नौबतपुर थाने में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे|
Tags: