Patna: लगातार फायरिंग, अस्पताल में घुसकर डायरेक्टर को मारी गोली

Update: 2025-03-23 01:27 GMT
Patna पटना: बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने एशिया अस्पताल के निदेशक को गोली मार दी. बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर निदेशक के चैंबर में अंधाधुंध फायरिंग की. इस दौरान निदेशक को 5 से 6 गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना पुलिस और एफएसएल की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची. पुलिस को जांच के दौरान पांच कारतूस के खोखे मिले हैं. पटना के अगमकुआं इलाके में धनुकी मोड़ के पास स्थित एशिया अस्पताल में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर निदेशक के चैंबर में गोलियां चलाईं.|
गोलीबारी में अस्पताल की निदेशक सुरभि राज गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं. इस दौरान उन्हें आनन-फानन में पटना एम्स ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने सुरभि राज को मृत घोषित कर दिया. मरीज के परिजन बनकर आए थे आरोपी सुरभि राज के अस्पताल पहुंचने के बाद करीब छह अपराधी मरीज के परिजन बनकर आए. अपराधी सीधे सुरभि राज के केबिन में पहुंचे और सुरभि राज को एक के बाद एक छह गोलियां मार दीं. फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया. इधर, गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. सुरभि राज को आनन-फानन में आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई|
पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुटी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही अगमकुआं थाने की पुलिस और पटना सिटी के एसडीपीओ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौके से छह खोखे बरामद किए हैं. घटना के बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. अस्पताल निदेशक पर इतनी गोलियां क्यों चलाई गईं? फिलहाल इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है|
Tags:    

Similar News