Patna पटना: बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल में गैंगस्टर की हत्या के सिलसिले में कोलकाता के पास न्यू टाउन से कम से कम पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने शनिवार तड़के संयुक्त छापेमारी के बाद महानगर के सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से आरोपियों को गिरफ्तार किया।हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है।