Motihari मोतिहारी: इस बुधवार सुबह जिले में एक सड़क हादसे में दो युवकों की दुखद मौत हो गई। यह घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवारी मलाही में हुई, जहां मोटरसाइकिल पर सवार होकर भरवा टोला स्थित अपने घर जा रहे दोनों युवक एक पेड़ से टकरा गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान भिखारी साह के बेटे सोनू कुमार (27) और पतरास राय के बेटे अर्जुन कुमार (19) के रूप में हुई है।
सोनू की शादी दो साल पहले हुई थी और उसका एक छह महीने का बच्चा था। सोनू की मौत से उसका छोटा बच्चा अनाथ हो गया है, और उसकी पत्नी, जिसकी शादी सिर्फ दो साल पहले हुई थी, विधवा हो गई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां एक तरफ गांव में नए साल की खुशियां और जश्न का माहौल था, वहीं इन दोनों युवकों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया। मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।