जिला Hindi साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में मासिक कवि गोष्ठी आयोजित

Update: 2024-09-29 13:08 GMT
Lakhisarai लखीसराय। स्थानीय जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय जिला मुख्यालय के प्रभात चौक स्थित होटल भारती के सभागार में रामबालक सिंह उपाध्याय की अध्यक्षता में मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र सिंह आजाद सचिव ने किया। सर्व प्रथम अरविंद कुमार भारती जिला संगठन मंत्री ने आगत अतिथियों, कवि साहित्यकारों का स्वागत और अभिनन्दन किया। सभी कवि साहित्यकारों ने देश, समाज में व्याप्त कुरीतियों का दर्पण दिखाया। देवेन्द्र
आजाद
की कविता कौन ऐसी चीज है जो यहां नहीं मिलती। रामबालक सिंह की रचना बाढ़ अपन रुप देखाय के,रुलाबो है इंसान के। बलजीत कुमार की रचना कांप रही है इंसानियत खतरे में है देश।शिवदानी सिंह बच्चन की रचना धरती पर जब काश फुलायें,बुझो की वर्षा गेल बुढाय।
भगवान राय राही की रचना गंगा के बढबा मचाई देलके होड़,डूब गेलै घरबा चलो कैम्प की ओर। जीवन पासवान की रचना नेता जी हर चुनाव के बाद अपना वादा भूल जाते हैं।भोला पंडित की रचना नौकरी नय करबो पिया जी,नय ज‌ईबो आंगनबाड़ी। राजकुमार की रचना सचिन और मियांदाद देश का तकदीर है।अरबिन्द कुमार भारती की रचना मां की ममता मां का प्यार, इसके बिना सूना संसार। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जीवन पासवान ने किया।
Tags:    

Similar News

-->