Madhepura: प्लास्टिक बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में आग, अफरा-तफरी

Update: 2025-02-20 06:21 GMT
Madhepura मधेपुरा: बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह प्लास्टिक बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगने से आस-पास के गांव में भी अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि वार्ड नंबर 14 स्थित हमारा पेट्रोल पंप के पास नवीन साह की प्लास्टिक बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई|
घटना की सूचना मिलने पर मधेपुरा समेत कई प्रखंडों से पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. सूत्रों ने बताया कि आग लगने से दो मोटरसाइकिल और कई सिलेंडर समेत करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई. आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है|
Tags:    

Similar News