Lakhisarai, लखीसराय । जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायधीश अजय कुमार शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय कुमारी ज्योत्सना के निर्देशानुसार एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन लखीसराय प्रखंड के अंतर्गत ख़गौर पंचायत के वार्ड नंबर 10 महादलित टोला में किया गया।जागरूकता का विषय Protect Today Secure Tomorrow था।शिविर में उपस्थित लोगों को पैनल अधिवक्ता रणजीत कुमार ने बताया कि समाज को प्रदूषण मुक्त वातावरण का निर्माण करना होगा।इसकी सफलता को लेकर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना होगा जिससे हमारे आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दे पाएंगे। इस दौरान अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी लोगों को जागरूक रहना होगा। जागरूकता शिविर में अधिकार मित्र अजय कुमार,वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य मुरारी राम, गौतम चौधरी,राजू चौधरी, सनी कुमार,मोनू कुमार, बसंती देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।