भारत
ब्राउन शुगर के धंधेबाजों के बीच संघर्ष में युवक की गला रेतकर हत्या, एक घायल
jantaserishta.com
5 Jan 2026 2:06 PM IST

x
दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प.
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर-6 के जंगल में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान जुगसलाई निवासी सोहेल अहमद (22) के रूप में हुई है, वहीं घायल युवक का नाम अब्दुल सूफियान बताया गया है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात रविवार शाम की है। बताया गया कि विनीत नामक युवक ने नशे के अवैध धंधे से जुड़ी बातचीत के बहाने सोहेल अहमद को बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित जंगल में बुलाया था।
सोहेल अपने दोस्त अब्दुल सूफियान के साथ बाइक से वहां पहुंचा। जंगल के भीतर एक नाले के पास ब्राउन शुगर के सौदे को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक सोहेल पर पीछे से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने उसका गला रेत दिया। सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई।
सोहेल को बचाने की कोशिश कर रहे उसके साथी अब्दुल सूफियान पर भी हमलावरों ने हमला किया। इस हमले में सूफियान के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जंगल के भीतर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अब्दुल सूफियान ने साहस दिखाते हुए घटनास्थल पर अपनी बाइक छोड़ दी और मुख्य सड़क तक पहुंचा। वहां से उसने एक ऑटो पकड़ा और सीधे साकची थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल सूफियान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, सोहेल अहमद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





