खेलो इंडिया यूथ नेशनल गेम्स : बिहार को मिला पहला स्वर्ण पदक

Update: 2022-06-09 08:54 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में बिहार को पहला स्वर्ण पदक मिल गया है। जहानाबाद के भोला कुमार ने इस प्रतियोगिता में बिहार को पहला गोल्ड दिलाया। भारोत्तोलन में भोला ने स्नैच राउंड में 127 स्नैच और 155 क्लीन जर्क के साथ बिहार को जीत दिलाई। भोला की इस कामयाबी से पूरे बिहार के खेल जगत में खुशी की लहर है।

जहानबाद जिले के कल्पा पंचायत के धर्मपुर गांव निवासी भोला बहुत ही साधारण परिवार से हैं। भोला की इस उपलब्धि पर उनके कोच राजेंद्र कुमार से लेकर पूरे बिहार के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। गोल्ड जीतने पर भोला ने बताया कि उन्होंने अपने वर्ग में कुल 12 राज्यों के खिलाड़ियों को हराकर सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया।भारोतोलन में उन्होंने सर्वाधिक वजन उठाकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। भोला ने अपने वर्ग के सभी प्रतिभागियों को मात देकर बिहार को खिताब दिलाया। भोला के कोच राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि भोला ने गुरुवार सुबह पंजाब, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, यूपी, केरल, राजस्थान, ओडीशा, चंडीगढ़, पुदुच्चेरी और छतीसगढ के भारोतोलकों को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अब भोला से बिहार की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

सोर्स-livehindustan

Tags:    

Similar News

-->