अवैध खनन : कुंडली खंगाल रहे ईडी के अधिकारी

सबसे ज्यादा सोने की खरीदारी भागलपुर, कोलकाता और साहिबगंज से हुई है

Update: 2022-05-22 11:56 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल  की गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अवैध खनन का खेल बेरोकटोक जारी था। इस अवैध कमाई के हिस्से की एक बड़ी राशि से सोने की खरीदारी की जाती थी। खरीदारी संताल परगना के कथित मिनी मुख्यमंत्री कहे जाने वाले एक नेता के इशारे पर होती थी। सबसे ज्यादा सोने की खरीदारी भागलपुर, कोलकाता और साहिबगंज से हुई है।ईडी के अधिकारी अब काल डिटेल के आधार पर आभूषण विक्रेताओं की कुंडली खंगाल रहे हैं। इस खेल में भागलपुर के कुछ बड़े स्वर्ण व्यवसायियों के भी नाम आ रहे हैं। ईडी के कुछ अधिकारी जांच में भागलपुर भी आए हैं। ईडी को इस बात की जानकारी मिली है कि संताल के तीनों जिलों के खनन कार्यालय में तीन लोगों का दबदबा था। बिना इनकी मर्जी के कोई काम नहीं होता था। ईडी के अधिकारियों को इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना संंथाल परगना का एक दीवान परिवार था। उसके दो सहयोगियों निरंजन और भगत का कोलकाता आना-जाना लगा रहता था।

Tags:    

Similar News

-->