मुंगेर के पूर्व विधायक रामदेव सिंह यादव का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

मुंगेर के पूर्व विधायक एवं राज्य के सहकारिता मंत्री रहे रामदेव सिंह यादव का गुरुवार की सुबह निधन हो गया।

Update: 2022-03-17 05:47 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुंगेर के पूर्व विधायक एवं राज्य के सहकारिता मंत्री रहे रामदेव सिंह यादव का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अहले सुबह हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्व. यादव 1980 से 1995 तक मुंगेर के विधायक रहे। 1990 से 1994 तक राज्य के सहकारिता मंत्री रहे। दो बार उन्होंने लोकदल एवं 1990 में जनता दल से चुनाव जीते। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके रिश्तेदार एवं सपा के जिलाध्यक्ष पप्पू यदव ने बताया कि स्व. यादव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।

Tags:    

Similar News

-->